गुरु नानक जयंती और गुरुपर्व आज भारत सहित विश्व भर में धार्मिक श्रद्धा और उल्लास से मनाया जा रहा है। यह पर्व सिक्खों के प्रथम गुरु गुरुनाक देव जी जन्मोत्सव के उपलक्ष में मनाया जाता है। उन्होंने सिक्ख धर्म की स्थापना की थी। इस वर्ष गुरु नानक देव जी का पांच सौ 51वां प्रकाशोत्सव है।
इस दिन विश्वभर श्रद्धालु प्रार्थना और कीर्तन में शामिल होते हैं। अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में भी गुरु पर्व बहुत उल्लास से मनाया जाता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं दी हैं। मन की बात कार्यक्रम में श्री मोदी ने कहा कि वे गुरु नानक देव जी के लोकहितकारी विचारों से गहन रूप से प्रभावित हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि विश्वभर में गुरु नानकदेव जी का प्रभाव देखा जा सकता है।
I bow to Sri Guru Nanak Dev Ji on his Parkash Purab. May his thoughts keep motivating us to serve society and ensure a better planet.
— Narendra Modi (@narendramodi) November 30, 2020
हिमाचल के मुक्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भी सिख धर्म के संस्थापक एवं प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी के 551वें प्रकाश पर्व पर समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी।
सिख धर्म के संस्थापक एवं प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी के 551वें प्रकाश पर्व पर समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।
गुरु नानक देव जी ने प्रेम, शांति तथा साम्प्रदायिक सद्भाव का सन्देश दिया है।#GuruNanakJayanti pic.twitter.com/HIzomrhDi3
— Jairam Thakur (@jairamthakurbjp) November 30, 2020