सरकारी तेल कंपनियों की ओर से 41 दिन बाद डीजल के दाम बढ़े, वहीं पेट्रोल की कीमत भी 50 दिनों के बाद बढ़ी। शुक्रवार को डीजल की कीमत 22 पैसे से 25 पैसे तक बढ़ी, वहीं पेट्रोल के दाम में 17 से 20 पैसे तक की बढ़ोतरी हुई।
जानें प्रमुख महानगरों में कितनी है कीमत
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार आज दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल और डीजल की कीमत इस प्रकार है।
शहर डीजल पेट्रोल
शहर डीजल पेट्रोल
दिल्ली 70.68 81.23
कोलकाता 74.24 82.79
मुंबई 77.11 87.92
चेन्नई 76.17 84.31