कोविड-19 के 32 हजार अस्सी नए मामलों के साथ भारत में कुल संक्रमित लोगों की संख्या 97 लाख 35 हजार आठ सौ पचास तक पहुंच गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान इस महामारी से चार सौ दो लोगों की जानें गई। इस तरह मृतकों की कुल संख्या एक लाख 41 हजार तीन सौ साठ हो गई है।
देश में संक्रमितों की कुल संख्या अब तीन लाख 78 हजार नौ सौ नौ है। पिछले 24 घंटों के दौरान 36 हजार छह सौ 35 स्वस्थ हो चुके हैं। स्वस्थ होने वालों की कुल संख्या 93 लाख 15 हजार पांच सौ 81 है। स्वस्थ होने वालों की दर 94.66 प्रतिशत है।
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद्- आईसीएमआर ने बताया है कि कल दस लाख 22 हजार सात सौ 12 लोगों के नमूनों की जांच की गई।